Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुष्कर के बह्मा मंदिर में पूजा के दौरान राहुल गांधी ने किया गोत्र का खुलासा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, सोमवार, 26 नवंबर 2018 (11:53 IST)
गोत्र को लेकर कई बार भाजपा के निशाने पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा के दौरान इसका खुलासा कर दिया। प्रचार के लिए राजस्थान दौरे पर गए राहुल गांधी ने विधिवत पूजा के दौरान अपने गोत्र का नाम उजागर किया।


समाचार चैनलों के मुताबिक पुष्कर में राहुल गांधी ने कौल ब्राह्मण और दत्तात्रेय गोत्र के नाम से पूजा की। राहुल गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज़ के दर पर माथा टेक कर की। इसके बाद राहुल गांधी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर गए।

राहुल गांधी के गौत्र को लेकर भाजपा उन पर कई बार निशाना साध चुकी है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर उनका गोत्र न बताने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी पोकरण, जालोर और जोधपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर मना बाब और बहाउल्लाह का जन्मदिवस