चीनी कब्जे को लेकर राहुल ने मोदी पर फिर किया वार

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (17:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीमा पर चीनी सैनिकों के कब्जे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर हमला करते हुए आज तंज किया और कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि उसके पास उन्हें भगाने की कोई रणनीति है या फिर इसे ‘दैवीय घटना’ बताकर छोड़ देने की योजना है।

गांधी ने ट्वीट किया, चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। भारत सरकार की इस जमीन को वापस लाने की क्या योजना है या फिर इसे भी एक ‘दैवीय घटना’ बताकर नजरंअंदाज किया जा रहा है।कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर चीनी सैनिकों की मौजूदगी को लेकर सरकार पर हमला किया और कहा, चीन लगातार सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है।

चीन ने 50 हजार सैनिक, 150 विमान, टैंक और मिसाइल तैनात किए हैं। चीन की धमकी पर भारतीय जनता पार्टी का मौन संदिग्ध है और देश पूछ रहा है कि भाजपा की लाल आंख कहां है।पार्टी ने एक और ट्वीट में कहा, सीमा पर तनाव के बीच पूर्व स्थिति की बहाली के बिना चीन के साथ भाजपा सरकार की वार्ता का कोई औचित्य नहीं है।

भारत-चीन वार्ता में यथास्थिति बहाल करने का कोई उल्लेख न होना भाजपा की पोल खोल रहा है। भाजपा की नीतियों ने देश को कूटनीतिक तौर पर कमजोर किया है। पैंगोंग त्सो के किनारे पर भारतीय सेना और पीएलए सेना आमने-सामने है, लेकिन कोई सीमा पर हमारी सीमा में घुसा है, सरकार यह मानने को तैयार ही नहीं है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख