मनुवादी सोच के कारण दलितों और आदिवासियों के साथ हो रही बर्बरता : राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (18:09 IST)
Rahul Gandhi News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक दलित व्यक्ति की कथित हत्या तथा ओडिशा में 3 आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की मनुवादी सोच के कारण उसके शासन वाले राज्यों में दलित और आदिवासी समुदायों के लोगों के साथ बर्बरता हो रही है। सरकार की शह के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के बहुजनों के साथ ऐसी बर्बरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
मध्य प्रदेश में देवास जिले के एक पुलिस थाने में एक दलित व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि 35 वर्षीय मुकेश लोंगरे की शनिवार को मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मुकेश को 26 दिसंबर को एक महिला द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए सतवास पुलिस थाने बुलाया गया था।
ALSO READ: मनमोहन को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, X पर भी भड़के लोग
ओडिशा के बालासोर जिले में कुछ आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में भीड़ ने तीन लोगों को पेड़ से बांधकर उनके साथ मारपीट की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, एक तरफ मध्यप्रदेश के देवास में दलित युवक की पुलिस हिरासत में हत्या की गई। दूसरी तरफ, ओडिशा के बालासोर में आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा गया है। दोनों घटनाएं दुखद, शर्मनाक और अत्यंत निंदनीय हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मनुवादी सोच के कारण उनके शासन वाले राज्यों में एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तथा सरकार की शह के बिना यह संभव नहीं है। राहुल गांधी ने कहा, देश के बहुजनों के साथ ऐसी बर्बरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम उनके साथ हैं, उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।
ALSO READ: रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर, जानिए क्या है मामला?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान और कमजोर वर्गों पर अत्याचार ही भाजपा के शासन का मूलमंत्र है। देवास, मध्य प्रदेश में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत का मामला अत्यंत गंभीर है। परिवार का आरोप है कि पुलिस क्रूरता की वजह से युवक की जान चली गई।
 
इसके पहले महाराष्ट्र के परभणी से दलित परिवारों पर अत्याचार व पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मृत्यु की खबर आई थी। उन्होंने दावा किया, लगता है भाजपा राज में दलितों, आदिवासियों और वंचितों जैसे कमजोर वर्गों पर अत्याचार की पुलिस को खुली छूट मिली हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

Mumbai Terrorist Attack : क्‍या परिवार से मिल पाएगा आरोपी तहव्वुर राणा, याचिका पर 9 जून को कोर्ट करेगी सुनवाई

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

अगला लेख