नोटबंदी और जीएसटी किसानों तथा मजदूरों को खत्म करने के हथियार : राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 10 नवंबर 2024 (00:29 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (GST) पर उसकी नीतियां देश के किसानों, मजदूरों और गरीबों को खत्म करने के हथियार हैं। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा-आरएसएस जाति, धर्म और भाषा के आधार पर देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि देश में भाजपा-आरएसएस और ‘इंडिया’ गठबंधन की विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है, जो क्रमशः नफरत और प्रेम में विश्वास रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह लड़ाई हिंसा और एकता के बीच है। गांधी ने जमशेदपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी की नीतियां देश में बेरोजगारी फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। नोटबंदी, जीएसटी गरीबों, किसानों और मजदूरों को खत्म करने के हथियार हैं।
ALSO READ: अमित शाह का दावा, राहुल गांधी ने दिखाई संविधान की फर्जी प्रति
उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा-आरएसएस जाति, धर्म और भाषा के आधार पर देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस भारत के संविधान की रक्षा करना चाहती है जबकि भाजपा-आरएसएस इसे नष्ट करने पर तुले हुए हैं। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूंजीपतियों को धन मुहैया कराने का भी आरोप लगाया और ये पूंजीपति बदले में विदेशों में पैसा निवेश करते हैं। 
ALSO READ: राहुल गांधी के वंशज भी अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर पाएंगे, सांगली में गरजे अमित शाह
उन्होंने विश्वास जताया कि वे मोदी को हराएंगे और जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे। संबोधन के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा गांधी को यह बताए जाने पर कि ‘अजान’ चल रही है, गांधी ने दो मिनट का विराम लिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?

क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

फ्लाइट में फाइटिंग, 2 महिलाओं की लड़ाई के बाद दिल्ली लौटा विमान

पहले 'छक्का' बोलकर करते थे अपमान, आज कहते हैं ‘सैल्यूट मैडम’, जानिए ट्रांसजेंडर दिव्या ने बिहार पुलिस में कैसे बनाई अपनी पहचान

अगला लेख