हरियाणा में दर्द के दशक का करेंगे अंत : राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (22:29 IST)
Haryana assembly election : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार राज्य में दर्द के दशक का अंत करेगी।
ALSO READ: Haryana Election : हरियाणा पहुंचे PM मोदी, बोले- कांग्रेस में हर कोई CM बनना चाह रहा, बापू और बेटा भी दावेदार
कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने शनिवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें किसानों के कल्याण के लिए एक आयोग के गठन, शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए 2 करोड़ रुपए, रोजगार सृजन समेत कई वादे किए गए हैं।
ALSO READ: MSME तबाह, एकाधिकार मॉडल ने नौकरियां छीनीं, राहुल गांधी ने साधा मोदी पर निशाना
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भाजपा ने एक दशक में हरियाणा से उसकी समृद्धि, उसके सपने और शक्ति छीन ली। अग्निवीर से देशभक्त युवाओं की आकांक्षाएं छीन ली, बेरोज़गारी से परिवारों की हंसी छीन ली और महंगाई से महिलाओं की आत्मनिर्भरता।
 
उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा ने काले कानून लाकर किसानों का हक़ तक छीन लेने का प्रयास किया, तो नोटबंदी और गलत जीएसटी से लाखों छोटे व्यापारियों का मुनाफा छीन लिया। अपने चुने हुए 'मित्रों' को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा का आत्मसम्मान तक छीन लिया।
ALSO READ: हरियाणा कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 13 उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस की आने वाली सरकार 'दर्द के दशक' का अंत करेगी- हर हरियाणा वासी की उम्मीदों, आकांक्षाओं और ख्वाबों को पूरा करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि बचत से लेकर सेहत, अधिकारों की रक्षा से सामाजिक सुरक्षा, रोज़गार की बहार, हंसता-खेलता हर परिवार, ये कांग्रेस की गारंटी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख