जुबैर की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी, ऐसी हजार आवाजें और उठेंगी

Webdunia
सोमवार, 27 जून 2022 (23:50 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्रकार और ‘ऑल्ट न्यूज़’ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया और कहा कि सच की एक आवाज को गिरफ्तार करने से ऐसी हजार आवाजें उठेंगी। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा की नफरत, कट्टरता और झूठ को बेनकाब करने वाला हर व्यक्ति सत्तापक्ष लिए खतरा है।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘भाजपा की नफरत, कट्टरता और झूठ को बेनकाब करने वाला हर व्यक्ति उनके लिए खतरा है। सच की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और आवाजें उठेंगी। सच्चाई की हमेशा निरंकुशता पर हमेशा विजय होती है।’
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि आल्ट न्यूज और जुबैर ‘विषगुरू’ के फर्जी दावों की पोल खोल करने में सबसे आगे रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री को रिपोर्ट करने वाली दिल्ली पुलिस अब पेशेवर और स्वतंत्र होने का आडंबर नहीं कर सकती।
 
पत्रकार और ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पत्रकार ज़ुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख