किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- अहंकार और तानाशाही रवैया छोड़ें

Webdunia
शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (20:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने किसानों के बेकाबू होते आंदोलन और देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister (Narendra Mod) पर सीधा हमला करते शुक्रवार को कहा कि उन्हें अहंकार और तानाशाही रवैया छोड़कर स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाने चाहिए।
 
गांधी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए था जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है। सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती। मोदी सरकार को किसानों की मांगें माननी ही होंगी और काले क़ानून वापस लेने होंगे। ये तो बस शुरुआत है। 
 
उन्होंने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर भी मोदी को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि अर्थव्यवस्था का विकास तानाशाही तरीके से नहीं हो सकता है और मोदी को इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
ALSO READ: भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोरोना संकट बरकरार, जुलाई-सितंबर तिमाही में GDP में 7.5 प्रतिशत की गिरावट
गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक रूप से मंदी के दौर में आई है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि 3 करोड़ लोग मनरेगा के तहत रोजगार की तलाश में है। अर्थव्यवस्था को तानाशाही के जरिए आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। प्रधानमंत्री को पहले इस बुनियादी बात को समझने की जरूरत है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख