देश में आर्थिक मंदी दिख रही है, भाजपा के पास कोई जवाब नहीं : राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 6 जून 2022 (17:07 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश में आर्थिक मंदी स्पष्ट रूप से नजर आ रही है, लेकिन नीतिगत दिवालिएपन की शिकार इस सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि देश में आज प्रति व्यक्ति आय दो साल पहले की तुलना में भी कम हो गई है। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, भारतीय परिवार महंगाई और नौकरियां जाने की मार झेल रहे हैं। आज प्रति व्यक्ति आय दो साल पहले की तुलना में भी कम है।

प्रति व्यक्ति आय 94,270 रुपए से घटकर 91,481 रुपए हो गई है। भारत की आर्थिक मंदी साफ नजर आती है। नीतिगत दिवालिएपन की शिकार भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आर्थिक हालात आगे और खराब होंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख