बोले राहुल गांधी, भाजपा ने जितना पैसा अरबपति मित्रों को दिया उससे ज्यादा हम गरीब और किसानों को देंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (16:41 IST)
Rahul Gandhi News in Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने अपने ‘अरबपति मित्रों’ को जितना पैसा दिया है, उससे अधिक पैसा ‘इंडिया’ गठबंधन महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को देगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस गठबंधन ने महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी सम्मान राशि बढ़ाकर 2,500 रुपए करने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने झारखंड में 13 नवंबर का होने जा रहे पहले चरण के विधानसभा चुनाव से पहले यह बात दोहराई है।
 
खटाखट गई महिलाओं को चौथी किस्त : राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया- झारखंड की माताओं-बहनों के खातों में कल मईया सम्मान योजना की चौथी किश्त खटाखट-खटाखट चली गई। यह योजना महिलाओं को महंगाई से लड़ने और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने में विशेष रूप से मदद कर रही है। इसीलिए हमने इसके तहत मिलने वाली राशि को और बढ़ाने का निर्णय लिया है। ALSO READ: राहुल गांधी के खिलाफ किस मामले को लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP, कांग्रेस ने भी की शिकायत
 
दिसंबर से 2500 रुपए : उन्होंने लिखा कि दिसंबर 2024 से इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को 2500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ 53 लाख महिलाओं को मिल रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था और फिर दोहरा रहा हूं कि भाजपा ने जितना पैसा अपने अरबपति मित्रों को दिया है उससे ज़्यादा इंडिया गठबंधन महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए देगा। ALSO READ: राहुल गांधी के वंशज भी अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर पाएंगे, सांगली में गरजे अमित शाह
 
झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन 81 सदस्यीय सदन में अपनी सत्ता बचाने की जद्दोजेहद में लगा है, जबकि भाजपा उसे सत्ता से बेदखल करने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है। चुनाव परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख