Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

काली पट्टी पहनकर राहुल बोले, देश में लोकतंत्र खत्म, 4 लोगों की तानाशाही

हमें फॉलो करें काली पट्टी पहनकर राहुल बोले, देश में लोकतंत्र खत्म, 4 लोगों की तानाशाही
, शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (10:45 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को काली पट्टी पहनकर संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि भारत में ‘लोकतंत्र की मौत’ हो रही है तथा 70 साल में देश ने जो हासिल किया था उसे पिछले 8 वर्षों में खत्म कर दिया गया। आज चार लोगों की तानाशाही है। 
 
पार्टी के महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लोकतंत्र की मौत हो रही है। जो इस देश ने 70 साल में बनाया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। आज देश में लोकतंत्र नहीं है। आज चार लोगों की तानाशाही है। पूरा देश इसे जानता है।
 
राहुल ने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं। हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता है। सरकार दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।
 
कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी जिसके तहत कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना है। कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे।
 
उधर, दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी बोले- रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है, देश में 4 लोगों की तानाशाही (Live)