राहुल गांधी ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया

Webdunia
रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (20:35 IST)
नई दिल्ली/ हैदराबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर आज शोक व्यक्त किया। उन्होंने श्रीदेवी को एक अविश्वसनीय प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में बताया। राहुल ने ट्विटर पर कहा कि भारत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी के अचानक और असमय निधन की खबर सुनकर मैं दुखी और स्तब्ध हूं।

श्रीदेवी एक अविश्वसनीय प्रतिभाशाली और बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री थी जिनका काम कई शैलियों और भाषाओं तक फैला था। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं है। उनकी आत्मा को शांति मिले। पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी का कल रात निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। प्राप्त सूचना के अनुसार श्रीदेवी का देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दुबई में वह अपने भतीजे मोहित मारवाह के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं।
 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री दुख :   तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी के असामायिक निधन पर गहरा दुख जताया है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री का कल रात निधन हो गया। वह 54 साल की थीं। उनका चार दशक का शानदार करियर था। राव ने एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने तेलुगू, हिंदी और कई अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने सिनेमा प्रेमियों को अपनी खूबसूरती, डांस और अभिनय कौशल से मोहित किया और उन्होंने अनगिनत प्रशंसक बनाए।

उन्होंने कहा कि  यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रीदेवी का कम उम्र में निधन हो गया, जो अब भी फिल्म उद्योग में सक्रिय थीं। राव ने कहा कि उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग में एक खालीपन आ गया है। फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए कई किरदारों को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और तेलंगाना भाजपा प्रमुख के लक्षमण ने भी अपनी संवेदना जताई। दत्तात्रेय ने ट्वीट कर कहा, महान अभिनेत्री श्रीदेवी जी की असामायिक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी यादगार प्रस्तुतियां हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके परिवार को दुख सहन करने की ताकत दे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।। 
 
केरल के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि : पिनरा ई विजयन ने आज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनके असमय निधन से भारतीय फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हु ई है। फेसबुक पोस्ट में विजयन ने कहा कि अभिनेत्री ने अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी है जिससे उनके प्रशंसक उन्हें हमेशा याद रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिनेत्री के अचानक निधन से भारतीय फिल्म जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख