दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्गों और आरक्षण के खिलाफ हैं केजरीवाल : राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 जनवरी 2025 (18:50 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार जारी रखते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और आरक्षण के खिलाफ हैं। उन्होंने दिल्ली के बवाना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल और उनके लोगों ने मिलकर दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला किया। राहुल गांधी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह यमुना का पानी पीकर दिखाएं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया, पूरा देश जानता है कि आपने (केजरीवाल) भ्रष्टाचार किया। 
 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठे वादे करते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी नफरत फैला रहे हैं।
ALSO READ: Delhi Assembly Elections : शराब घोटाला नई तरह की राजनीति, राहुल गांधी ने केजरीवाल को लपेटा, पटपड़गंज से डरकर भागे मनीष सिसोदिया
उन्होंने कहा, जहां भी नफरत फैलाई जाएगी वहां राहुल गांधी खड़ा होगा और मोहब्बत की बात करेगा। कांग्रेस नेता का कहना था कि नरेंद्र मोदी के नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। उन्होंने कहा, पांच साल पहले केजरीवाल जी ने कहा था कि यमुना जी में स्नान करूंगा और पानी पीयूंगा। आज तक केजरीवाल जी ने यमुना का पानी नहीं पीया। आप लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है।
 
राहुल गांधी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह यमुना का पानी पीकर दिखाएं। उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि केजरीवाल जी यमुना का पानी नहीं पीएंगे क्योंकि वह अस्पताल चले जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आने पर जाति जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा, केजरीवाल जी पूछना चाहता हूं कि आप आरक्षण को 50 प्रतिशत से ज्यादा करना चाहते हो या नहीं?
ALSO READ: राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि मोदी जी और केजरीवाल जी दोनों आरक्षण, दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े (वर्गों) के खिलाफ हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘जब भाजपा के लोगों ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की तो केजरीवाल कहीं नजर नहीं आए। उन्होंने कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। नरेंद्र मोदी हमसे डरते हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बच्चों संग आमेर के किले पर पहुंचे अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति वेंस

बाजार में 500 का नकली नोट, असली नोट से कितना अलग, कैसे करें पहचान?

सऊदी अरब यात्रा से पहले दोनों देशों के संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी?

जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, डी कंपनी ने मांगे 10 करोड़

हिंदी का दक्षिण भारत में विरोध राजनीति है या कुछ और

अगला लेख