बैंक खातों में न्यूनतम बैंलेंस को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कहा कि जनता अर्जुन है, प्रधानमंत्री का चक्रव्यूह तोड़ेगी और हर अत्याचार का जवाब देगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (17:12 IST)
Rahul Gandhi in Loksabha: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बैंक खातों में ग्राहकों द्वारा न्यूनतम बैंलेंस नहीं रखने पर जुर्माना लगाने को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चक्रव्यूह तोड़ेगी तथा हर अत्याचार का जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अभिमन्यु नहीं है, बल्कि अर्जुन है।
 
वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा को एक प्रश्न के उत्तर में बताया था कि सरकारी बैंकों ने वित्त वर्ष 2024 में औसत मासिक न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने के लिए जमाकर्ताओं पर 2,331 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

ALSO READ: लोकसभा में 'महाभारत', राहुल गांधी ने किया चक्रव्यूह का उल्लेख, बताए 6 नाम
 
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया कि नरेन्द्र मोदी के अमृतकाल में आम भारतीयों की खाली जेब भी काटी जा रही है। मित्र उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर देने वाली सरकार ने न्यूनतम बैलेंस तक नहीं रख पा रहे गरीब भारतवासियों से 8,500 करोड़ रुपए वसूल लिए हैं।

ALSO READ: दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर क्या बोले राहुल गांधी?
 
उन्होंने दावा किया कि जुर्माना तंत्र मोदी के चक्रव्यूह का वे द्वार है जिसके जरिए आम भारतीय की कमर तोड़ने की कोशिश हो रही है। पर याद रहे भारत की जनता अभिमन्यु नहीं, अर्जुन है, वे चक्रव्यूह तोड़कर आपके हर अत्याचार का जवाब देना जानती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

क्‍यों महाकुंभ में कुछ घाटों पर आम लोगों की भीड़ और कहीं आराम से वीडियो बनाते नजर आ रहे खास लोग?

FDI पर बड़ा फैसला, इंश्‍योरेंस सेक्टर को मिलेगी राहत

Income tax slab: इनकम टैक्स में आपको कितना होगा फायदा, जानिए आसानी से

बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, 12 लाख तक नहीं लगेगा इनकम टैक्स

Amphibious Landing के ज्‍वॉइंट ऑपरेशन में इंडियन नेवी ने दिखाए अपने जौहर

अगला लेख