राहुल गांधी का आरोप, पेपर लीक से 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 मार्च 2025 (14:51 IST)
Paper leak case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को कहा कि पेपर लीक (paper leak) एक 'व्यवस्थागत विफलता' है और इसका खात्मा तब ही होगा जब सभी राजनीतिक दल एवं सरकारें मतभेद भुलाकर तथा मिलकर कदम उठाएंगे। उन्होंने यह दावा भी किया कि पेपर लीक होने से 6 राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में है।
 
6 राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में : राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि 6 राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में। पेपर लीक होना हमारे युवाओं के लिए सबसे खतरनाक चक्रव्यूह बन गया है। पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है, उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि बेईमानी, मेहनत से बेहतर हो सकती है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
'नीट' के पेपर लीक ने देश को झकझोर दिया था : उन्होंने कहा कि अभी 1 साल भी नहीं हुआ, जब 'नीट' के पेपर लीक ने देश को झकझोर दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे विरोध के बाद नरेन्द्र मोदी सरकार ने नए कानून के पीछे छुपकर उसे समाधान बताया, लेकिन इतने सारे हालिया लीक ने उसे भी विफल साबित कर दिया।ALSO READ: राहुल पर पात्रा की टिप्पणी को लेकर लोकसभा में हंगामा, बाद में भाजपा सांसद ने अपने शब्द वापस लिए
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह गंभीर समस्या एक व्यवस्थागत विफलता है। इसका खात्मा सभी राजनीतिक दलों और सरकारों द्वारा मतभेद भुलाकर व मिलकर कड़े कदम उठाने से होगा। इन परीक्षाओं की गरिमा बनी रहे, यह हमारे बच्चों का अधिकार है और इसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

MP: रतलाम में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा तफरी, श्रमिकों को स्थानांतरित किया

RBI ने मध्यवर्ग को दी बड़ी राहत, रेपो रेट में की 0.25% कटौती, घटेगी EMI, सस्ता होगा लोन

बाबा राम रहीम फिर जेल से बाहर आया, मिली 21 दिन की फरलो

LIVE: भूकंप से थर्राया ताइवान, इमारतों में कंपन से लोगों में दहशत

Weather Updates: मध्यप्रदेश और राजस्थान गर्मी से बेहाल, दिल्ली-एनसीआर में भी चली लू

अगला लेख