राहुल गांधी ने अमेरिका में की ट्रक की सवारी, सुने सिद्धू मूसेवाला के गाने

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2023 (09:27 IST)
Rahul Gandhi: अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अमेरिका में एक ट्रक में 190 किमी की यात्रा की है। इस बारे में कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि कांग्रेस नेता वॉशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क तक चालक तलजिंदर सिंह विक्की गिल के साथ वे 190 किलोमीटर की 'अमेरिकी ट्रक यात्रा' पर निकले। उन्होंने रास्ते में सिद्धू मूसेवाला के गाने भी सुने।
 
कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली से चंडीगढ़ तक उनकी ट्रक यात्रा की तरह अमेरिका में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों के रोजमर्रा के जीवन पर केंद्रित 'दिल से दिल की बातचीत' इस यात्रा का मुख्य आकर्षण थी। इस दौरान गांधी कहते हैं कि अमेरिका में ट्रक को ड्राइवर की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है जबकि भारत में ऐसा नहीं है।
 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय ट्रक चालक हमारे साजो-सामान की जीवन रेखा हैं और वे भी गरिमापूर्ण जीवन जीने के हकदार हैं। वे 'भारत जोड़ो' में सबसे आगे हैं और उनकी प्रगति का भारत की पूरी अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है। राहुल गांधी ने पिछले महीने एक ट्रक में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा की थी। तस्वीरों और वीडियो में पूर्व कांग्रेस प्रमुख को एक ट्रक के अंदर बैठे थे। उन्हें एक ड्राइवर के साथ यात्रा करते और एक ढाबे पर ड्राइवरों से बात करते हुए देखा गया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More