मतदाताओं में भाजपा के प्रति भारी गुस्सा : राहुल गांधी

Webdunia
बुधवार, 14 मार्च 2018 (17:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसदीय सीटों पर हुए उपचुनाव परिणाम में आज जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि इन नतीजों से साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में भारी गुस्सा है।


गांधी ने ट्वीट किया, आज के उपचुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई। नतीजों से स्पष्ट है कि मतदाताओं में भाजपा के प्रति बहुत क्रोध है और वे उन गैर भाजपाई उम्मीदवार के लिए वोट करेंगे, जिनके जीतने की संभावना सबसे ज़्यादा होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में नवनिर्माण के लिए तत्पर है, लेकिन यह रातोंरात नहीं होगा। इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद भवन परिसर में कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी, महिला, किसान, मजदूर तथा दलित विरोधी नीति को देश की जनता समझ गई है।

इसी का परिणाम है कि अब बदलाव आना शुरू हो गया है। यह बदलाव उत्तर प्रदेश से पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा अन्य क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में स्पष्ट हो चुका है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख