Rahul Gandhi ने Adani पर बनाया कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का Word Puzzle

Webdunia
रविवार, 9 अप्रैल 2023 (00:18 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरदित्य सिंधिया, हिमंत विश्व शर्मा और पार्टी छोड़ने वाले कुछ अन्य नेताओं पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि अडाणी मामले पर सच्चाई छिपाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाया जा रहा है।
 
उन्होंने ट्विटर पर अडाणी का हवाला देते हुए गुलाम, सिंधिया, किरण (रेड्डी) और अनिल (एंटनी) के नाम लिखे और कहा कि सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं! सवाल वही है - अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये की बेनामी रकम किसकी है।’’ राहुल गांधी ने जिन नेताओं पर कटाक्ष किया, उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद उन पर निशाना साधा था।
<

सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं!

सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं? pic.twitter.com/AiL1iYPjcx

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 8, 2023 >
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी कभी भी न मर्यादा का उल्लंघन करते हैं, न आक्रोश व्यक्त करते हैं, लेकिन जिस तरह की बयानबाजी उन लोगों ने की है, चाहे वो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हो, चाहे राहुल गांधी जी के खिलाफ हो, उसकी हम जितनी निंदा करें वो कम है। ये सब लोग वो हैं, जो कांग्रेस के सबसे बड़े लाभ भोगी रहे।
उधर, असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने राहुल गांधी को रिट्वीट करते हुए कहा कि यह हमारी विनम्रता थी कि हमने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड के बारे में कभी नहीं पूछा...हम अदालत में मिलेंगे। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख