Hanuman Chalisa

बजट को लेकर राहुल का मोदी पर निशाना, कहा- वे अपने पूंजीपति मित्रों को ही महत्व देते हैं

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (14:27 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि जन सामान्य के प्रति उन्हें कोई रुचि नहीं है इसलिए बजट पर व्यापक-विचार विमर्श में भी आम आदमी की बजाय वे अपने नजदीकी पूंजीपति मित्रों को ही महत्व देते हैं।
ALSO READ: उमा भारती ने राहुल और प्रियंका को कहा जिन्ना, बोलीं- CAA को लेकर मुस्लिमों में फैला रहे हैं डर
गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि मोदी की बजट को लेकर व्यापक रायशुमारी भी उनके नजदीकी पूंजीपति मित्रों तथा बड़े धनपतियों के लिए आरक्षित है। हमारे किसानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, सरकार तथा सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों, छोटे कारोबारियों या मध्यम वर्ग के करदाताओं के प्रति उनकी कोई रुचि नहीं है।
 
मोदी सरकार को 'सूट-बूट की सरकार' बताते हुए उन्होंने इस ट्वीट के साथ प्रमुख उद्योगपतियों के साथ खिंचवाई गई मोदी की 2 फोटो भी पोस्ट की हैं। उन्होंने कहा कि जो उद्योगपति इन चित्रों में मोदी के साथ मौजूद हैं, वे उनके नजदीकी हैं और उन्हीं से वे रायशुमारी करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख