Hanuman Chalisa

रेल बजट में कुछ नई हरित पहलों की उम्मीद

Webdunia
मंगलवार, 24 फ़रवरी 2015 (12:24 IST)
नई दिल्ली। रेल बजट में इस बार सौर उर्जा का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल, अपशिष्ट से उर्जा परियोजना और ट्रेन परिचालन में सीएनजी का प्रसार जैसी कुछ हरित पहलों की घोषणा की जा सकती है।
 
लोकसभा में 26 फरवरी को रेल मंत्री सुरेश प्रभु अपने पहले बजट संबोधन में जल शोधन संयंत्र की स्थापना सहित जल संरक्षण के लिए विस्तृत कवायदों की घोषणा भी कर सकते हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक, कोच, स्टेशन भवन और प्लेटफार्म पर रोशनी के लिए सौर उर्जा के इस्तेमाल के साथ ही निर्माण इकाइयों और वर्कशापों में सौर उर्जा उत्पादन संयंत्र लगाए जाने की योजना है।
 
मंत्री रेल परिचालनों में वैकल्पिक ईंधन का अधिकतम उपयोग चाहते हैं और बजट में यह नजर भी आ सकता है।
 
रेलवे में जल संरक्षण के लिए प्रभु कोच डिपो, वर्कशाप और रेल फैक्टरी में जल शोधन संयंत्रों की स्थापना का प्रस्ताव भी दे सकते हैं।
 
सूत्रों का कहना है कि इन विचारों का मकसद जल की बर्बादी रोकना और इसका अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। रेलवे की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने जल और उर्जा ऑडिट की मांग की थी।
 
देश में कई बड़े स्टेशनों पर गर्मियों के समय पानी की बड़ी किल्लत हो जाती है और रेलवे में जल क्षमता बढ़ाने के रास्तों का प्रस्ताव होगा।
 
जल संरक्षण के लिए देश भर में स्टेशनों पर जल प्रबंधन की दिशा में एक असरदार योजना भी लागू की जा सकती है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद