Hanuman Chalisa

खुशखबर, अब इस एप से भी बुक करा सकते हैं रेल टिकट

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (08:32 IST)
नई दिल्ली। डिजिटल ढंग से आरक्षित टिकटों की संख्या में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद रेलवे ने कहा कि यात्री अब एक एप ‘भीम’ पर भी अपनी टिकटों को बुक करा सकते हैं।
 
रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रैफिक) मोहम्मद जमशेद ने कहा कि टिकट खरीदार अब कल से भारत इंटरफ़ेस फॉर मनी (भीम) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पहले लगभग 58 प्रतिशत आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक होती थी। अक्टूबर 2016 के बाद से यह संख्या बढ़कर 70 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि आरक्षित (टिकट) श्रेणी में लगभग तीन से पांच करोड़ लोग ई टिकट के माध्यम से डिजिटल लेन-देन की ओर स्थानांतरित हुए हैं। काउंटरों पर लगभग 30 प्रतिशत यात्री आरक्षित टिकटों को खरीदते हैं। हमने डेबिट और क्रेडिट कार्डों के लिए कार्ड स्वाइपिंग मशीनों को लगाया है।
 
जमशेद ने कहा कि कार्ड या नकदी लेकर नहीं चलने वाले यात्रियों की भी रेलवे मदद करना चाहता था और इसलिए हम कल से यूपीआई की शुरुआत कर रहे हैं। यात्री अपने मोबाइल फोनों के साथ काउंटर पर जा सकते हैं और अपनी टिकटों को आरक्षित करा सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख