Publish Date: Wed, 12 Oct 2022 (15:41 IST)
Updated Date: Wed, 12 Oct 2022 (15:45 IST)
- रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस
-
तेल कंपनियों को 22 हजार करोड़ की ग्रांट
-
नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए 6600 करोड़
नई दिल्ली। दीपावली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। केन्द्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया। इसके अलावा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए हैं।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार रेलवे कर्मचारियों को परफॉर्मेंस के आधार पर बोनस देगी। सरकार की इस घोषणा के बाद 11.27 लाख रेलवे कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।
इसके अलावा कैबिनेट के बैठक में अन्य फैसले भी लिए गए। ठाकुर ने बताया कि तेल कंपनियों को 22 हजार करोड़ रुपए की ग्रांट दी जाएगी। साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए 6600 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
Edited by: Vrijendra singh Jhala