खुशखबर, रेलवे ने ज्यादा सामान ले जाने पर जुर्माना वसूलने की योजना टाली

Webdunia
गुरुवार, 7 जून 2018 (22:59 IST)
नई दिल्ली। ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों से जुर्माना वसूलने की योजना को अब मुअत्तल करते हुए रेलवे ने कहा है कि इसका मकसद यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाना था। तय मात्रा से ज्यादा सामान ले जाने के तीन दशक पुराने नियम को लागू करने का प्रस्ताव था।

रेलवे ने ज्यादा सामान की जांच के लिए एक जून से छह दिवसीय अभियान शुरू किया था। हालांकि, नियम से ज्यादा सामान ले जाने पर छह गुणा जुर्माना वसूलने के सख्त फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी तीखी आलोचना की। 

रेल मंत्रालय के प्रवक्ता राजेश बाजपेयी के मुताबिक अभियान के जरिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना था कि ज्यादा सामान लेकर चलने से दूसरे यात्रियों को असुविधा होती है। 

उन्होंने कहा कि ऐसा देखा किया गया है कि गर्मी में भीड़भाड़ में यात्रियों के ज्यादा सामान लेकर चलने से दूसरे यात्रियों को बहुत असुविधा होती है। इसलिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। बाजपेयी ने कहा अभियान का मकसद यात्रियों को अधिकतम सामान ले जाने के बारे में नियम से अवगत कराना था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास

अगला लेख