देश में होगा 1000 अमृत भारत ट्रेन का निर्माण, रेलमंत्री ने बताया सरकार का प्लान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 मार्च 2024 (19:12 IST)
Railway Minister Ashwini Vaishnav's statement regarding Amrit Bharat train : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारत आने वाले वर्षों में नई पीढ़ी की कम से कम 1000 अमृत भारत ट्रेन का निर्माण करेगा और 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन बनाने का काम जारी है। हर साल लगभग 700 करोड़ और व्यावहारिक रूप से हर दिन ढाई करोड़ लोग रेलवे से सफर करते हैं।
 
वंदे भारत ट्रेनों के निर्यात पर काम करना शुरू : वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने पहले ही वंदे भारत ट्रेनों के निर्यात पर काम करना शुरू कर दिया है और आने वाले पांच वर्षों में देश द्वारा पहला निर्यात किए जाने की उम्मीद है। नरेंद्र मोदी नीत सरकार के पिछले 10 वर्षों में रेलवे द्वारा की गई परिवर्तनकारी पहलों पर उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल (चिनाब पुल) और कोलकाता मेट्रो के लिए नदी के नीचे पहली जल सुरंग रेल क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति है।
 
हर साल लगभग 700 करोड़ लोग रेलवे से करते हैं सफर : वैष्णव ने कहा, रेलवे का एक बड़ा सामाजिक दायित्व है। हर साल लगभग 700 करोड़ लोग रेलवे से सफर करते हैं। व्यावहारिक रूप से हर दिन ढाई करोड़ लोग रेलवे से सफर करते हैं। किराया संरचना ऐसी है कि यदि एक व्यक्ति को ले जाने की लागत 100 रुपए है, तो हम 45 रुपए लेते हैं। इसलिए हम रेलवे से यात्रा करने वाले हर व्यक्ति को औसतन 55 प्रतिशत की छूट देते हैं।
 
केवल 454 रुपए के खर्च पर 1000 किलोमीटर की यात्रा : मंत्री ने कहा, हमने अमृत भारत डिजाइन किया है, जो एक विश्वस्तरीय ट्रेन है। इसके जरिए केवल 454 रुपए के खर्च पर 1000 किलोमीटर की यात्रा की जा सकती है। वैष्णव ने कहा, वंदे भारत युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। व्यावहारिक रूप से हर हफ्ते एक वंदे भारत को सेवा में शामिल किया जा रहा है। हम आने वाले कुछ वर्षों में कम से कम 400 से 500 ऐसी ट्रेनों का निर्माण करेंगे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

उमा भारती बोलीं, जरूरी नहीं हर रामभक्त भाजपा को ही वोट दें

Live : पीएम मोदी ने रोहित शर्मा को किया फोन, टीम इंडिया को दी जीत की बधाई

स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे ऋषि सुनक, हिंदू धर्म को लेकर क्या बोले?

टीम इंडिया ने जीता T20 वर्ल्ड कप, देश में रातभर जश्न

उत्तर भारत में जबरदस्त बारिश, अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख
More