रेलवे ने क्यों रखा 'वंदे भारत एक्सप्रेस' का रंग नारंगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई यह वजह...

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (12:21 IST)
Orange Vande Bharat dispute : नई 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन के नारंगी रंग पर छिड़े विवाद पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस रंग का चयन वैज्ञानिक सोच के आधार पर किया गया है। उन्‍होंने कहा कि नारंगी रंग चुनने के पीछे की वजह पॉलिटिकल नहीं, बल्कि साइंटिफिक है। उल्‍लेखनीय है कि देश की पहली नारंगी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन 24 सितंबर को केरल के कासरगोड और तिरुवनंतपुरम के बीच शुरू हुई।
 
खबरों के अनुसार, देश में नई 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन के नारंगी रंग पर छिड़े विवाद पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नारंगी रंग चुनने के पीछे की वजह राजनी‍तिक नहीं, बल्कि साइंटिफिक है। उन्होंने कहा, विज्ञान कहता है कि मनुष्य की आंख दो रंगों को सबसे ज्यादा और अच्छी तरह से देख सकती है। ये रंग पीला और नारंगी है।
 
उन्‍होंने कहा, यही वजह है कि यूरोप में लगभग 80 प्रतिशत ट्रेनों के रंग या तो नारंगी या फिर पीले और नारंगी मिक्स होते हैं। वैष्णव ने कहा कि इसके पीछे कोई राजनी‍ति नहीं है और ये 100 प्रतिशत वैज्ञानिक नजरिया है। पीले और नारंगी रंग अच्छी तरह दिखने की वजह से ही विमानों और जहाजों में ब्लैक बॉक्स नारंगी रंग के होते हैं। उन्होंने कहा, यहां तक कि बचाव नौकाएं और जीवनरक्षक जैकेट भी नारंगी रंग की होती हैं, जिनका इस्तेमाल राष्ट्रीय आपदा मोचन बल करता है।
 
गौरतलब है कि फिलहाल पूरे देश में 34 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। शुरुआत में नीली-सफेद रंग की वंदे भारत ट्रेन लांच की गई थीं। हालांकि अब नए और एडवांस फीचर्स के साथ ट्रेन के रंग में भी बदलाव किया गया है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, अब भी खतरे के निशान के ऊपर

वोट चोरी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने दी चेतावनी, बोले- हमारी सरकार बनी तो निर्वाचन आयुक्तों पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में कितनी हैं फोरेंसिक प्रयोगशालाएं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया यह बयान

Delhi : इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 1 अन्‍य जख्‍मी

क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्‍ध, जेलेंस्की से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अगला लेख