Hanuman Chalisa

नवरात्रि पर रेलवे ने अपने यात्रियों को दिया यह 'तोहफा'

Webdunia
रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (13:12 IST)
नई दिल्ली। रेलयात्रियों को नवरात्र के दौरान सफर में साबूदाने की खिचड़ी से लेकर नवरात्रि थाली, फल, व्रत के लिए विशेष स्नैक्स और पेय पदार्थ आसानी से सुलभ हो सकेंगे, क्योंकि रेलवे की अनुषंगी संस्था आईआरसीटीसी से संबंद्ध स्टार्ट-अप कंपनी ‘रेलयात्री’ त्योहार के दौरान व्रत का भोजन रेलयात्रियों को उपलब्ध करा रही है।
 
रेलवे टिकट से संबंधित आरक्षण से लेकर तमाम जानकारियों एवं यात्रा के दौरान खाना, टैक्सी, होटल बुकिंग सहित तमाम जरूरी सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी ‘रेलयात्री डॉट इन’ अपनी इस पहल के जरिए यात्रियों को बेझिझक यात्रा करने को प्रेरित करना चाहती है।
 
कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ मनीष राठी ने बताया कि रेलयात्री ने ट्रेन में साफ-सुथरा, स्वच्छ और ताजा भोजन पहुंचाने की योजना बनाई है और इस नवरात्रि में हम रेलयात्रियों को उनके व्रत के भोजन बेहतर तरीके से सुलभ कराना चाहते हैं। कंपनी का विशेष मेनू विभिन्न यात्रियों के स्वाद और जरूरतों के अनुरूप ताजा भोजन उपलब्ध कराएगा। 
 
उन्होंने बताया कि निश्चित स्टेशन पर पहुंचने से एक घंटा पहले रेलयात्री एप्प या वेबसाइट के जरिए यात्री अपने मनपसंद खाने का ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए भुगतान ‘कैश ऑन डिलीवरी’, ‘पे-टीएम’ इत्यादि के जरिए किया जा सकता है।
 
‘रेलयात्री’ तमाम बहुव्यंजन परोसने के अलावा इस मीनू में ‘जैन-थाली’ और क्षेत्रीय विशेषताओं वाले भोजन की तालिका भी पेश करेगी जिससे यात्री माउंट आबू स्टेशन पर स्थानीय लोकप्रिय रबड़ी या आगरा स्टेशन पर मशहूर पेठे का ऑर्डर दे सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

RBI ने सोना बेचने के दावे को किया खारिज, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को बताया गलत; जानिए क्या है पूरा सच

17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी

देश में जल अनुसंधान की नई पहल शुरू, केंद्र और ISRO के बीच हुई बड़ी डील

LIVE: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

अगला लेख