Weather Update: दिल्ली में आंधी के साथ हुई बारिश, पेड़ गिरे, उड़ानों पर भी असर

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2023 (23:58 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिसके कारण बृहस्पतिवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
 
पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव की सूचना मिली है, जबकि सिविल लाइंस, रोहिणी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
 
2 किशोर घायल : पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, नोएडा में दीवार गिरने से दो किशोर घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 7 बजे उस समय हुई, जब किशोरों ने बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए सेक्टर-44 में एक निर्माण स्थल पर दीवार के पास शरण ली थी।
 
भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से प्रमुख जंक्शनों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी की सफदरजंग वेधशाला में सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच 5.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
 
पालम वेधशाला में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड, रिज और आयानगर में क्रमशः 7.6 मिमी, 4.5 मिमी और थोड़ी सी वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी दिल्ली में ओलावृष्टि होने की सूचना है।
 
आईएमडी के मुताबिक, पटेल नगर, राजीव चौक, सफदरजंग, लोधी रोड, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, दिल्ली छावनी और बुद्ध जयंती पार्क सहित दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।
 
कई राज्यों में बारिश की संभावना : आईएमडी ने 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच सप्ताह के अधिकांश दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों जैसे पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।
 
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से पौधारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। इसने कहा है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण कमजोर संरचनाओं को आंशिक नुकसान हो सकता है। बारिश के बाद दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों से जलभराव की सूचना मिली।
 
आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को भी हो सकती है बारिश : मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाओं तथा ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को 24 घंटे का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार शाम साढ़े 5 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई।
 
22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन : राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार की शाम को दिल्ली हवाई अड्डा से 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया। इन उड़ानों को लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि 11 उड़ानों को लखनऊ, 8 उड़ानों को जयपुर और एक-एक को अहमदाबाद, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए रवाना किया गया। (एजेंसी/वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख