Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम और मेघालय में तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का अनुमान

हमें फॉलो करें असम और मेघालय में तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का अनुमान
, शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (18:27 IST)
पुणे। असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफान के आने तथा गरज के साथ बारिश और ओले गिरने का अनुमान है।

इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार के साथ हवा चल सकती है और साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा के साथ बिजली और ओले गिर सकते हैं।

झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ हवा चलने और बिजली गिरने का अनुमान है। पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मराठावाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा चलने और बिजली चमकने का अनुमान है।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमक सकती है। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।

राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है।पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय ओडिशा में 45-55 किमी प्रति घंटा की तेज गति तक हवा चल सकती है तथा मौसम ख़राब हो सकता है। मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

दिन का तापमान झारखंड, विदर्भ, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में सामान्य से काफी ऊपर रहा। ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों तथा केरल, विदर्भ और माहे के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, बिहार और पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। महाराष्ट्र में विदर्भ के अकोला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, सिक्किम, असम, मेघालय, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ बारिश हुई।

पिछले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम और उत्तराखंड के कई स्थानों पर तथा अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों के साथ ही पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus संकमितों में से 29.8 फीसदी तबलीगी