मॉनसून अपडेट : भारत के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश

Webdunia
मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (00:51 IST)
नई दिल्ली। भारत के उत्तरी हिस्सों में हुई बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश में कमी की वजह से नदियों का जलस्तर घट रहा है और स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है लेकिन इसके बाद भी राज्य में बाढ़ की वजह से पांच लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 39 हो गई है।
 
गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश की वजह से रेल यातायात अभी भी प्रभावित है। जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। आठ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हुई जबकि चार ट्रेनों के मार्ग बदले गए।
 
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। यहां का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पश्चिम बंगाल में बाढ़ की वजह से पांच और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। राज्य में बारिश में आई कमी की वजह से नदियों का जलस्तर घट रहा है। राज्य में 14 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें से 106 ब्लॉकों के 27 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। प्रशासन ने 311 राहत शिविर खोले हैं, जहां 47 हजार से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं।
 
ओडिशा के जाजपुर और केंद्रपाडा जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी भयानक बनी हुई है। केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई ब्लॉक के कई गांवों में अभी भी लोग निर्जन स्थानों पर फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और राजस्थान में बाढ़ से मरने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है।
 
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से भौरियाबंद में नैनीताल-अलमोड़ा राजमार्ग पर भूस्खलन से दो बाइकसवार की मौत हो गई। बारिश के बीच राज्य की राजधानी देहरादून में आकाश में बादल छाया रहा और यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में जयपुर, उदयपुर के दूरदराज इलाकों में भारी बारिश हुई और राज्य के कई स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई।
 
लगातार बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर के मेहार और सिरी में भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया। कटरा, उधमपुर और रामबन में कल शाम से बारिश हो रही है, जबकि जम्मू शहर में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जालोर जिले का आज हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से मूसलधार बारिश से प्रभावित जिलों में हुई क्षति को लेकर रिपोर्ट बनाने को कहा है ताकि केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता हासिल करने के लिए अंतरिम रिपोर्ट भेजी जा सके। हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे चला गया। 

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। पूरे पूर्वोत्तर में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए मोदी मंगलवार को असम जाएंगे।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि मोदी ने राज्य में बाढ़ के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भी 50-50 हजार रुपए की सहायता की घोषणा की है।
 
पीएमओ ने ट्वीट किया, ‘कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में होंगे, जहां वह बाढ़ के कारण बने हालात और राहत कार्य का जायजा लेंगे।’ पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वहां मोदी बाढ़ के हालात के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठकें लेंगे। इसमें पूर्वोत्तर के राज्यों खासकर असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड तथा मणिपुर में राहत कार्यों का आकलन करेंगे।
 
इसमें कहा गया कि बैठकों में इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद रहने की उम्मीद है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजस्थान में बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए के मुआवजे और गंभीर रूप से घायलों के लिए पचास-पचास हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा की थी। 
Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

अगला लेख