दिल्ली में मानसून की आहट, बारिश से मिली राहत

Webdunia
शनिवार, 20 जून 2020 (12:13 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी से राहत दिलाई। मौसम वैज्ञानिकों ने शहर में मानसून आने तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह बारिश पाकिस्तान से असम तक बने कम दबाव के क्षेत्र का परिणाम है।
ALSO READ: Monsoon Updates: महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में पहुंचा मानसून, मुंबई में हुई बारिश
उन्होंने बताया कि उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। उन्होंने बताया कि बारिश से क्षेत्र में पारा गिरेगा। अधिकतम तापमान अगले 4-5 दिनों में 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 
निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि 24-25 जून के आसपास मानसून आने तक बारिश जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिनों के लिए सुबह और शाम में हल्की बारिश हो सकती है।
 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के दिल्ली में 27 जून तक दस्तक देने की संभावना थी लेकिन पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अब यह 2-3 दिन पहले आ सकता है। यह चक्रवाती सर्कुलेशन 19 और 20 जून को दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश की ओर बढ़ गया।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि इससे मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली, जो पूर्वी उत्तरप्रदेश और मध्य मध्यप्रदेश पहुंच गया है। इसके 22 जून तक पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले 2-3 दिन में यह दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख