Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: कुछ राज्यों में हुई बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

हमें फॉलो करें Weather Update: कुछ राज्यों में हुई बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
, गुरुवार, 16 जून 2022 (09:08 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। एक अपतटीय ट्रफ रेखा कर्नाटक तट से केरल तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी अरब सागर के मध्य भाग के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी के बीच ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
 
एक ट्रफ रेखा अरब सागर पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर और कच्छ होते हुए दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक फैली हुई है। पूर्वी उत्तरप्रदेश से मणिपुर तक बिहार, उप-हिमालई पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम होते हुए एक निम्न दबाव की रेखा देखी जा सकती है।
 
कुछ राज्यों में हुई बारिश : पिछले 24 घंटों के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, रायलसीमा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, उत्तरी तटीय ओडिशा और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हुई।
 
स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार तटीय कर्नाटक, गुजरात के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण-पूर्व राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड, पूर्वी बिहार, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या एक स्थान पर हल्की बारिश हुई। उत्तरप्रदेश के एक या दो हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई है।
 
अगले 24 घंटों का मौसम : अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम, शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्यप्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
पश्चिमी हिमालय, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, उत्तर और पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी, गरज के साथ बारिश हो सकती है। पूरे देश से लू थम जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कई राज्यों में गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर रही पेट्रोल-डीजल की कमी