Publish Date: Wed, 12 Dec 2018 (15:54 IST)
Updated Date: Wed, 12 Dec 2018 (15:58 IST)
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इन चुनावों में आक्रामक प्रचार किया। तीनों राज्यों में मिली बढ़त के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिन्हें विपक्षी दलों द्वारा 'पप्पू' बुलाया जाता था, वे अब 'परम पूज्य' हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि क्या उनके नेतृत्व को स्वीकार किया जाएगा। राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साथा।
उन्होंने कहा कि मोदीजी और अमित शाह ने पिछले चार सालों में जो व्यवहार किया, उससे यह हश्र होना ही था। वे सभी मोर्चों पर असफल रहे हैं और उनके जनता को दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं थी और वे राम मंदिर कार्ड खेल रहे थे, लेकिन आज की जनता समझदार है।