AMU को जमीन देने वाले राजा महेन्द्र ने अटलजी को दी थी पटखनी

Webdunia
मंगलवार, 8 मई 2018 (14:06 IST)
इन दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर बवाल मचा हुआ है। दूसरी ओर राजा महेन्द्र प्रताप के वंशजों ने उनकी तस्वीर AMU में लगाने की मांग की है, जिन्होंने इस विश्वविद्यालय को जमीन दान में दी थी। राजा का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान है। उन्हें समाज सुधारक तौर पर भी जाना जाता है।
 
जाट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 4.03 एकड़ जमीन दान दी थी। 
 
1909 में वृंदावन में प्रेम महाविद्यालय की स्थापना की जो तकनीकी शिक्षा के लिए भारत में प्रथम केन्द्र था। मदनमोहन मालवीय इसके उद्धाटन समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने पांच गांव, वृन्दावन का राजमहल और चल संपत्ति का दान कर दिया। बनारस हिंदू विश्वद्यालय के लिए उन्होंने भूमि ‍दान की। 
 
एक दिसंबर 1886 में मुरसान (हाथरस) में जन्मे राजा महेन्द्र ने 1957 के लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री और लोकप्रिय नेता अटलबिहारी वाजपेयी को मथुरा सीट पर चुनाव में हराया था। इस चुनाव में अटलजी की जमानत जब्त हो गई थी। 
 
राजा महेंद्र प्रताप का जन्म मुरसान के राजा बहादुर घनश्यामसिंह के यहां खड्गसिंह के रूप में हुआ था। बाद में उन्हें हाथरस के राजा हरिनारायणसिंह ने गोद ले लिया और उनका नाम महेंद्र प्रताप रखा।
 
स्वतंत्रता आंदोलन के समय राजा महेन्द्र ने निर्बल समाचार पत्र की शुरुआत की और भारतीयों में स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता लाने का काम किया। वे देश के लिए 32 सालों तक अपना परिवार छोड़कर दुनिया भर की खाक छानते रहे। 
 
अंग्रेजों ने इनके सिर पर इनाम रखा था और इनका राज्य भी हड़प लिया था। 1932 में राजा महेन्द्र को नोबेल पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।
 
राजा काबुल (अफगानिस्तान) में देश की प्रथम आजाद हिंद सरकार की स्थापना की। जापान ने उन्हें मार्को पोलो, जर्मनी ने ऑर्डर ऑफ रेड ईगल की उपाधि दी थी। वे चीन की संसद में भाषण देने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने गदर पार्टी के साथ मिलकर भी आजादी के लिए काम किया था।
 
अपनी अफगानिस्तान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने भाषण में इनको नमन किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख