Rajasthan : स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाएगा गोधरा कांड, सरकार ने लगाई रोक, वापस मंगाईं किताबें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (21:49 IST)
Rajasthan News : राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूल की कुछ किताबों को वापस मंगा लिया है क्योंकि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली इन किताबों में 2002 के गोधरा कांड का जिक्र किया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने इन किताबों में हत्यारों का महिमामंडन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया।
 
खबरों के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर द्वारा लिखी गई ‘अदृश्य लोग- उम्मीद और साहस की कहानी’ में ‘9 लंबे साल’ नामक अध्याय में गोधरा कांड में ट्रेन में लगी आग को आतंकी साजिश बताया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि इनको अब स्कूल में नहीं पढ़ाया जाएगा। सरकार ने इन्हें वापस मंगाने का आदेश जारी कर दिया।
ALSO READ: गहलोत ने लगाया राजस्थान सरकार पर वादे पूरे करने में विफल रहने का आरोप
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने इन किताबों में हत्यारों का महिमामंडन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया। गोधरा कांड के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है और समाज को बांटा जा रहा है।
ALSO READ: राजस्थान में शासन, नहीं कुशासन है : अशोक गहलोत
गौरतलब है कि 27 फरवरी, 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन से रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस में किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक ली और फिर पथराव के बाद उन्मादी भीड़ ने ट्रेन के एक डिब्बे को आग के हवाले कर दिया। इस भीषण अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी।  ट्रेन में हिंदू तीर्थयात्री सवार लोग थे, जो अयोध्या से लौट रहे थे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख