'भगवान राम' ने तोड़े ट्रैफिक रूल्स, कटा 1.41 लाख रुपए का चालान

Webdunia
बुधवार, 11 सितम्बर 2019 (15:10 IST)
नई दिल्ली। नई दिल्ली। देश में Motor vehicle act 2019 लागू होने के बाद से ही ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वाले लोगों को भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ रहा है। लोगों पर यातायात के नियमों को तोड़ने के बाद लगे भारी जुर्माने की पर्चियां सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। दिल्ली में हाल में 'भगवान राम' भी नए ट्रैफिक रुल्स में जुर्माने के शिकार हो गए और उन पर 1 लाख 41 हजार 700 रुपए का चालान काट दिया गया।
ALSO READ:  जाम में फंसे मप्र के मंत्री जीतू पटवारी, कार से उतरकर किया ट्रैफिक कंट्रोल
आप चौंक गए कि भगवान राम पर कैसे जुर्माना हुआ? तो सारा माजरा यह कि जिस ट्रक पर जुर्माना का चालान किया गया, उसके मालिक का नाम भगवान राम है।
बीकानेर के रहने वाले भगवान राम ट्रांसपोर्टर हैं। 5 सितंबर को उनका 18 टायरों का एक ट्रक सामान लेकर दिल्ली आया था। रोहिणी सर्कल में अधिकारियों ने जांच में ट्रक चला रहे ट्राइवर के पास न तो डीएल था और न ही ट्रक के परमिट से संबंधित दस्तावेज सही थे।
ALSO READ: अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी आपकी कार, speed जानकर हो जाएंगे हैरान
ट्रक में भरा सामान भी ओवरलोड था। इस पर भारी-भरकम जुर्माने का चालान काट दिया गया। 5 सितंबर को हुए चालान को सोमवार सुबह ट्रक मालिक ने रोहिणी कोर्ट में पेश होकर भर दिया, लेकिन उनके नाम और चालान की राशि से यह खबर सुर्खियों में आ गई।  (Photo courtesy : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख