राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, सोनीपत में 4 घंटे तलाशी

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2023 (07:45 IST)
Rajdhani Express : दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस में बम धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात 9:35 बजे ट्रेन को जांच के लिए हरियाणा के सोनीपत में रोका गया। सुरक्षा बलों ने करीब 4 घंटे तक ट्रेन की तलाशी लेने के बाद इसे आगे रवाना किया।
 
स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमों के साथ रोहतक से बुलाए गए बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड ने ट्रेन की गहन तलाशी ली। तलाशी के बाद ट्रेन को रवाना कर ‍दिया गया। 
 
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा कि ट्रेन की हर बोगी को खाली कर अच्छी से तलाशी ली गई। बम की सूचना अफवाह निकली और इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हो गई।
 
बताया जा रहा है कि ट्रेन शुक्रवार को रात करीब 09:20 बजे दिल्ली से जम्मू तवी के लिए चली थी। इसी बीच रेलवे कंट्रोल रूम में किसी ने एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर बम होने की सूचना दी। इस पर ट्रेन को सोनीपत में रोका गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हिसार गोलीकांड: व्यापारियों का कानून-व्यवस्था पर सवाल, किया बंद का आह्वान

NEET Paper Leak: केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, परीक्षा रद्द करना तर्कसंगत नहीं होगा

सुनक के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनाव में बड़ी संख्या में चुने गए भारतीय मूल के सांसद

Weather Update : हिमाचल में मूसलधार बारिश, 77 मार्गों को किया बंद, यलो अलर्ट जारी

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए त्रिपुरा में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार

अगला लेख
More