नौकरशाही में फेरबदल, राजीव गाबा होंगे गृह सचिव

Webdunia
गुरुवार, 22 जून 2017 (00:39 IST)
नई दिल्ली। शहरी विकास सचिव राजीव गाबा को बुधवार को अगला गृह सचिव नामित किया गया। वे राजीव महर्षि का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 अगस्त को पूरा हो रहा है। शीर्ष स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत ऐसा किया गया, जो आज से प्रभावी हो गया।

उनके अलावा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 15 नए सचिवों की नियुक्ति की गई है। शीर्ष स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत ऐसा किया गया, जो आज से प्रभावी हो गया। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी गाबा तत्काल प्रभाव से केन्द्रीय गृह मंत्रालय में बतौर ओएसडी काम करेंगे।

इसमें कहा गया है कि वह 31 अगस्त से गृह सचिव का प्रभार संभालेंगे। वह गृह मंत्रालय में संयुक्त और अवर सचिव के पदों पर काम कर चुके हैं। जहां उन्होंने नक्सल संभाग सहित अन्य विभाग संभाले हैं। दुर्गा शंकर मिश्रा शहरी विकास मंत्रालय में गाबा का स्थान लेंगे। फिलहाल वे मंत्रालय में अवर सचिव के पद पर हैं।

संस्कृति सचिव एनके सिन्हा नए सूचना एवं प्रसारण सचिव होंगे। वे अजय मित्‍तल का स्थान लेंगे। मित्‍तल को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। दरअसल, विभाग के सचिव बीपी शर्मा इसी माह सेवानिवृत्‍त होने वाले हैं। वरिष्ठ नौकरशाह सुभाष सी गर्ग आर्थिक मामले विभाग में नए सचिव होंगे, यह पद शशिकांत दास की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हो गया है। गर्ग विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख