रोहिंग्या मामले में सरकार का बड़ा बयान, समर्थकों को नसीहत...

Webdunia
गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (12:28 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत में म्यांमार से आए रोहिंग्या शरणार्थी नहीं है बल्कि अवैध रूप देश में रह रहे हैं।
  
सिंह ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि रोहिंग्या भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं और उन्होंने शरण के लिए आवेदन नहीं किया है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि जबकि म्यांमार उन्हें वापस लेने का तैयार हैं और भारत में कुछ लोग उन्हें वापस भेजने का विरोध कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि म्यांमार से भारत में घुस आए रोहिंग्या लोग शरणार्थी नहीं है, इस सच्चाई को समझना चाहिए। वापस नहीं भेजने का नियम उन लोगों पर लागू होता है जिन्होंने भारत में शरण ली हो। किसी भी रोहिंग्या ने अभी तक भारत में शरण के लिए आवेदन नहीं किया है। 
 
केंद्रीय मंत्री कहा कि मानवाधिकार का हवाला देकर अवैध प्रवासियों को शरणार्थी बताने की गलती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या को वापस भेजकर भारत किसी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं कर रहा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी समझौता 1951 पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। 
 
इससे पहले केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कहा था कि देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या लोगों के अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट तथा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं और इनसे राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा है। 
 
सिंह ने कहा कि आज जो लोग मानवाधिकार की बात करते हैं, वो पशु अधिकार की बात करते हैं, भारत युगों-युगों से इन अधिकारों की बात करता रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में मानवाधिकार शांति और कल्याण से निकले है, जबकि पश्चिम में संघर्ष से निकले हैं। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख