Dharma Sangrah

राजनाथ बोले- मोदी के पीएम बनने के बाद देश में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं, भाजपा सरकार से डरे आतंकी

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (07:26 IST)
केवडिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश में कहीं भी कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ और आतंकवादी केंद्र की भाजपा सरकार से डरे हुए हैं।
 
नर्मदा जिले के केवडिया में भाजपा की गुजरात इकाई की कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस सेना के जवानों के प्रति संवेदनशील नहीं है और उसने वन रैंक वन पेंशन (OROP) के मुद्दे को 40 साल तक उलझाए रखा।
 
उन्होंने कहा कि हमने आतंकवादियों को अपने मंसूबे में सफल नहीं दिया। यही वजह है कि पिछले 7 सालों में जम्मू कश्मीर एवं उसके आसपास के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश में कहीं भी कोई बड़ी आतंकवादी वारदात नहीं हुई।
 
सिंह ने कहा कि आतंकवादियों ने अब अहसास कर लिया है कि वे अपने पनाहगाह में भी सुरक्षित नहीं हैं। उरी हमले के बाद हमने जो (पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक) किया, उसने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि हम जरूरत पड़ने पर इस तरफ और सीमा को पार करके भी आतंकवादियों की जान ले सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

ग़ाज़ा : युद्ध विराम के बावजूद हिंसा जारी, महिलाएं अपने परिवारों का अंतिम सहारा

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख