Hanuman Chalisa

राजनाथ सिंह ने कश्मीर में अशांति से उपजे हालात की समीक्षा की

Webdunia
सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (14:47 IST)
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू और कश्मीर में जारी अशांति से उपजे हालात की आज शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा की। सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों ने श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए 9 अप्रैल को हुए उपचुनाव के दौरान भड़की हिंसा के बाद कश्मीर घाटी में जारी अशांति से उपजे हालात की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।
 
सूत्रों के अनुसार बैठक में अधिकारियों ने घाटी में हालात सामान्य करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट पेश की। इसमें पिछले कुछ दिनों में स्थानीय अलगाववादी गुटों की ओर से जारी पथराव और विरोध प्रदर्शनों के कारण सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मौजूदा स्थिति की अधिकारियों ने गृह मंत्री को जानकारी दी। इस दौरान सुरक्षाबल के जवानों पर पथराव की बढ़ती घटनाओं से उपजी चुनौती से निपटने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।
 
सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा पार से घुसपैठ की लगातार बढ़ती कोशिशों के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में अर्धसैन्य बल और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान सिंह ने अधिकारियों को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के इलाकों में चौकासी और निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। जिससे गरमी के मौसम का लाभ उठाकर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ को प्रभावी तौर पर रोका जा सके। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ को दिखाई हरी झंडी, हिम तेंदुआ ‘क्यालु’ शुभंकर का किया अनावरण

अगला लेख