Hanuman Chalisa

मोदी सरकार के तीन साल, क्या बोले गृहमंत्री राजनाथ...

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2017 (11:35 IST)
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी भारत में है फिर भी आईएसआईएस देश में पैर नहीं जमा सका। नरेंद्र मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर सिंह अपने मंत्रालय का रिपोर्ट कार्ड दे रहे थे।
 
इस मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हमने पूरी जिम्मेदारी से देश को सुरक्षा मुहैया करवाने की पूरी-पूरी कोशिश की। उन्होंने बताया कि देशभर से आईएसआईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी संगठनों की सूची में आईएसआईएस और अंसार उल अम्माह को शामिल किया गया है।
 
सिंह के मुताबिक वर्ष 2011-2014 तक संप्रग सरकार के कार्यकाल के मुकाबले वर्ष 2014 से 2017 तक नक्सली हमलों में 25 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के अंतिम तीन वषरें की तुलना में राजग सरकार के तीन वषरें में नक्सली हमलों में होने वाली मौतों में 42 फीसदी की कमी देखी गई है।
 
गृहमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर माह में नियंत्रण रेखा पार किए गए लक्षित हमलों के बाद के छह महीनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशों में बीते वर्ष इसी अवधि की तुलना में 45 फीसदी की कमी आई है।
 
राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करेगी और जम्मू-कश्मीर में शांति सुनिश्चित करेगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख