राजनाथ बोले, पड़ोसी देश नदियों पर साझा करें आंकड़े

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (19:47 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए पड़ोसी देशों से नदियों से सम्बन्धित आंकड़े साझा करने तथा इसके लिए आम सहमति बनाने को कहा है।         
 
सिंह ने आज यहां राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 13वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के प्रबंधन के लिए राजनयिक प्रयासों की जरूरत है।  
         
उन्होंने पड़ोसी देशों से नदियों के जलस्तर जैसे आंकड़े परस्पर साझा करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए विभिन्न देशों के बीच आम सहमति कायम होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत, बांग्‍लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल के बीच सहयोग के लिए बने संगठन (बिम्सटेक) के अगले माह होने वाले आपदा प्रबंधन अभ्यास के दौरान इस दिशा में शुरूआत हो जाएगी।
       
सिंह ने कहा कि हर देश की सीमा होती है लेकिन प्रकृति किसी सीमा को नहीं पहचानती है। यदि किसी देश में आपदा आती है तो पड़ोसी देश भी इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि जब कोई देश आपदाओं से निपटने में कुशलता हासिल करके अपनी क्षमता बढ़ा लेता है तो इसका फायदा पड़ोसी देशों को भी मिलता है। उन्होंने बताया कि भारत ने 2914 में नेपाल में भूकंप आने पर उसकी मदद की थी तथा जापान की सहायता के लिए भी राष्ट्रीय आपदा कार्यबल भेजा था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव

Ayodhya : रामनवमी रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

चुनाव से पहले राहुल गांधी का मिशन बिहार, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पर पदयात्रा, क्या है White T-Shirt' वाली अपील के पीछे का मैसेज

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अगला लेख