50वें विजय दिवस पर राजनाथ ने याद किया शहीद सैन्यकर्मियों को

Webdunia
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (12:45 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 50वें विजय दिवस के मौके पर गुरुवार को कहा कि 1971 का भारत-पाक युद्ध भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है। भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तान को मात दी थी। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। इस दिन को 'विजय दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। सिंह ने युद्ध में शहीद हुए सैन्यकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी।

ALSO READ: 16 December Vijay Diwas : भारतीय सेना के पराक्रम से जन्मा एक नया देश बांग्लादेश
 
उन्होंने कहा कि 'स्वर्णिम विजय दिवस के मौके पर हम 1971 के युद्ध में अपने सैन्यकर्मियों के पराक्रम और बलिदान को याद करते हैं। 1971 का युद्ध भारतीय सेना के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हमें अपने सैन्य बलों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।'

 
लगभग 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने 16 दिसंबर, 1971 को भारतीय सेना और 'मुक्ति वाहिनी' की संयुक्त सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था जिसने बांग्लादेश के गठन का मार्ग प्रशस्त किया। भारत 'विजय दिवस' की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है। रक्षामंत्री ने इस युद्ध से जुड़ीं कई तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

Ranya Rao Case : सोना तस्करी केस में रान्या राव को लेकर DRI ने किया सनसनीखेज खुलासा

बड़ा खतरा, वैश्विक तापमान बढ़ रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, मीठे पानी का संकट बढ़ेगा

ईद पर 32 लाख मुस्लिमों को BJP का तोहफा, क्या है सौगात-ए-मोदी योजना?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नवाचारों से बेहतर हुआ प्रदेशवासियों का जीवन : पीएम नरेंद्र मोदी

Customer Care Complaint के हाल, 15 अरब घंटे खर्च हो गए सिर्फ इंतजार में, AI और Chatbot भी नहीं ला सके तेजी

अगला लेख