सेना दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय हितों की रक्षा में सेना बनी रहेगी अहम

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (15:59 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत का कद और ताकत बढ़ने के मद्देनजर राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका बरकरार रहेगी। मंत्री ने 'सेना दिवस' के अवसर पर कहा कि भारतीय सेना राष्ट्र की सीमाओं पर लगातार नजर रखती है और इस तरह वह नागरिकों में विश्वास पैदा करती है।

ALSO READ: 15 जनवरी भारतीय सेना दिवस, जानिए क्यों मनाया जाता है?
 
सेना के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए संदेश में सिंह ने कहा कि भारतीय सेना नई उभरती बहुक्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विस्तारित भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सेना की कार्रवाई उल्लेखनीय रही है और सभी ने इसकी बहुत सराहना की है।

ALSO READ: सेना प्रमुख ने कहा- पाकिस्तान की ओर से 300-400 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
 
उन्होंने कहा कि भारत का कद और उसकी ताकत बढ़ रही है, ऐसे में भारतीय सेना हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और हमारी राष्ट्रीय आकांक्षाओं को हासिल करने में अहम बनी रहेगी। सरकार भारतीय सेना के क्षमता विकास और उसके कर्मियों, उनके परिवारों, सेवानिवृत्त कर्मियों और वीर नारियों (शहीदों की विधवाओं) के कल्याण को लेकर दृढ़ संकल्पित है।
 
सिंह ने कहा कि इस अवसर पर हम देश की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने वीर जवानों को नमन करते हैं और अपने प्रियजन की कुर्बानी से हुई क्षति को साहस और धैर्य के साथ सहने वाले परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए पूरा देश साथ खड़ा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कहां है शेख हसीना, भारत में या चलीं गईं, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

दो सैन्य अधिकारियों की प्रेम कहानी का दुखद अंत, पूरी नहीं हो पाई कैप्टन पत्नी की अंतिम इच्छा

लॉरेंस भाई नमस्‍ते, मैं आपसे बात करना चाहती हूं, सलमान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लिखी चिट्ठी

EPFO से खुशखबरी! 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को होगा फायदा

भारत ने बताया, क्यों बढ़ा भारत और कनाडा के बीच तनाव?

सभी देखें

नवीनतम

प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी से MVA को क्यों है खतरा?

Weather Updates: उत्तर भारत के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, IMD ने जताया कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वायनाड में प्रियंका गांधी का मुकाबला सत्यन मोकेरी से, कितनी मजबूत है चुनौती?

कौन था खान यूनिस का कसाई याह्या सिनवार, इजराइल क्यों मानता था दुश्मन नंबर 1?

चौथे दिन भी दिल्ली की हवा जहरीली, 13 निगरानी केंद्रों पर संकेतक रेड जोन में

अगला लेख