Hanuman Chalisa

अगले पांच सालों में आतंकवाद का सफाया, राजनाथ सिंह ने कहा

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (17:17 IST)
हैदराबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह ने सोमवार को कहा कि अगले पांच वर्षों के भीतर देश से उग्रवाद, आतंकवाद और सांप्रदायिकता जैसी समस्याओं का सफाया हो जाना चाहिए। 
     
सिंह ने यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी
में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा कि आईएसआईएस और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन दुनिया के विभिन्न हिस्सों में निर्दोष लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। इसके अलावा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा भी बना हुआ है।
 
सिंह ने कहा कि हमें आतंकवाद और उग्रवाद की समस्या का स्थायी समाधान निकालना होगा और हमने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि भारत भी आतंकवाद से अप्रभावित नहीं है। हमलों का शिकार हुआ है। सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश में आतंकवादियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। 
 
सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में विश्व को आतंकवाद, साइबर आतंकवाद और कट्टरवाद जैसी सुरक्षा से संबंधित कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने अकादमी की कल्याणकारी संस्था को पांच करोड़ रुपए मुहैया कराने की भी घोषणा की। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख