राजनाथ ने पाकिस्तान को बताई नौसेना की ताकत, जमकर लगाई फटकार

रूना आशीष
शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (10:10 IST)
मुंबई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती हैं लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा पाकिस्तान को यह समझने की जरूरत है कि भारतीय नौसेना खंडेरी के शामिल होने के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई है, और सरकार सशस्त्र बलों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
रक्षा मंत्री ने मझगांव बंदरगाह शिपबिल्डर्स लिमिटेड में आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किए जाने के बाद कहा कि क्षेत्र में शांति बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ नौसेना कड़ी कार्रवाई करेगी।
 
ALSO READ: कोई हमें परेशान करेगा तो उसे चैन से नहीं रहने देंगे, राजनाथ की हुंकार
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह समझने की जरूरत है कि भारतीय नौसेना खंडेरी के शामिल होने के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई है, और सरकार सशस्त्र बलों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पाकिस्तान को याद दिलाया कि भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नेवी की कमर तोड़ दी थी। नौसेना ने पाकिस्तान तट पर जाने वाले ट्रेड क्रूज पर पूर्ण नियंत्रण कर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लाचार बना दिया था। 
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संबोधन के एक दिन बाद सिंह ने उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दुनिया में हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और अपना मजक उड़वाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

<

#WATCH Defence Min Rajnath Singh: Kuch aisi taqatein hain jinki hasraten napak hain. Ve sazish rach rahe hain ki samandar ke raste Mumbai ke 26/11 jaisa ek aur speculated attack Bharat ke is coastal area mein kar saken. Lekin unke irade kisi bhi surat mein kamyab nahi honge. pic.twitter.com/ozxqeqKR9d

— ANI (@ANI) September 28, 2019 >
ALSO READ: नौसेना में शामिल हुआ INS Khanderi, जानिए इस 'साइलेंट किलर' से जुड़ी 5 खास बातें
वहीं पनडुब्बी के नौसेना में शामिल किए जाने पर राजनाथ ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि भारत उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो अपनी पनडुब्बी खुद बनाते हैं।
Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग