राज्यसभा की 12 सीटें भाजपा की झोली में, कांग्रेस को मिलीं पांच

Webdunia
शनिवार, 24 मार्च 2018 (00:16 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आज हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 12, कांग्रेस को पांच, तृणमूल कांग्रेस को चार, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को तीन और समाजवादी पार्टी (सपा) तथा वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को एक-एक सीट मिली है।


उच्च सदन की 59 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में 33 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। शेष 26 सीटों के चुनाव में विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नेता अरुण जेटली, अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव, राजीव चन्द्रशेखर और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी तथा सपा की जया बच्चन शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस सीटों के लिए हुए चुनाव में केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली समेत भाजपा के सभी नौ उम्मीदवार आज निर्वाचित घोषित किए गए।

सपा उम्मीदवार जया बच्चन भी चुनाव जीत गई हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी को करारा झटका लगा है। सपा, कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के समर्थन के बावजूद बसपा के भीमराव अम्बेडकर भाजपा के नौवें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल से पराजित हो गए। भाजपा के अनिल जैन, डॉ. अशोक बाजपेयी, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, विजयपाल सिंह तोमर, जीवीएल नरसिम्हा और हरनाथ सिंह यादव भी चुनाव जीतने में कामयाब हो गए हैं।

 
मतगणना शुरु होने से पहले बसपा और सपा ने क्रास वोटिंग को लेकर आपत्तियां दाखिल की थीं। इनकी आपत्तियों को संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उस पर मंथन किया। इनकी आपत्तियों को खारिज किया। इसकी वजह से मतगणना दो घंटे देर से सात बजे के बाद शुरु हो सकी। छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट पर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरोज पाण्डेय निर्वाचित हुई हैं।

सुश्री पाण्डेय ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस के लेखराम साहू को 14 मतों से शिकस्त दी। सुश्री पाण्डेय को 51 मत तथा साहू को 36 मत प्राप्त हुए। असम्बद्द सदस्य अमित जोगी एवं कांग्रेस के दो सदस्यों आरके राय तथा सियाराम कौशिक ने मतदान का बहिष्कार किया। भाजपा को अपनी सदस्य संख्या से दो मत अधिक हासिल हुए। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एक पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और बाकी चार पर सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है।

सिंघवी को कुल 47 मत मिले जबकि उनकी पार्टी के केवल 32 विधायक हैं। तृणमूल कांग्रेस के सुभाशीष चक्रवर्ती को सबसे अधिक 54 मत मिले, नदीमुल हक और अबीर विश्वास को 52 तथा डॉ. शांतनु सेन को 52 मत मिले। वाम मोर्चे के उम्मीदवार एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता रबिन देव पराजित हो गए। उन्हें वाम दलों के कुल 30 मत मिले। दो मतों को रद्द कर दिया गया।

केरल में जनता दल यूनाइटेड से अलग हुए शरद यादव खेमे के एमपी वीरेन्द्र कुमार को विजयी घोषित किया गया है। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति ने तीनों सीटें जीत लीं। उसके संतोष कुमार, बी प्रकाश और बी लिंगैया यादव को निर्वाचित घोषित किया गया है।

कर्नाटक की चार सीटों में से तीन कांग्रेस तथा एक भाजपा को मिली है। कांग्रेस के एल हनुमंथैया, नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर तथा भाजपा के राजीव चन्द्रशेखर विजयी रहे हैं। झारखंड की दो सीटों में से एक भाजपा तथा एक कांग्रेस को मिली है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के समीर उरांव और कांग्रेस के धीरज साहू हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अमित शाह ने लोकसभा में बताया, ऑपेरशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर जाम, लोग परेशान

LIVE: लोकसभा में अमित शाह बोले, ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर

अगला लेख