मोदी-शाह ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

Webdunia
रविवार, 10 अप्रैल 2022 (08:48 IST)
नई दिल्ली। देशभर में आज रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी राम और हनुमान मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।
 
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब प्रभु राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्श पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत हैं। आइए, हम सब प्रभु राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लें।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से सभी को जीवन में सुख,शांति और समृद्धि प्राप्त हो।
 
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

गैंगस्टर से आतंकी बने अर्श दल्ला का सहयोगी गुजरात से गिरफ्तार

ज्योति मल्होत्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 पाकिस्तानी जासूसों के संपर्क में थी

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सपने को साकार कर रही मोहन सरकार, नारी सशक्तिकरण से प्रदेश हो रहा सशक्त और समृद्ध

सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कतर, Operation sindoor पर भारत के रुख से कराया अवगत

सेक्स हाईवे के धाकड़ का तीसरा वीडियो आया, ब्लैकमेल का गंदा खेल, टोल वालों से हो रही थी डील

अगला लेख