shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई रोहतक में भर्ती

Advertiesment
Ram Rahim
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत गुरुवार सुबह बिगड़ गई। राम रहीम को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
 
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया। इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को इसी अस्‍पताल में लाया गया था।
 
बताया जा रहा है कि राम रहीम पेट दर्द से परेशान है। पीजीआई में उसका सीटी स्कैन किया गया। उसके पेट और दिल की जांच की गई।

उल्लेखनीय है कि राम रहीम अपनी दो महिला शिष्यों से दुष्कर्म के मामले में 2017 से रोहतक की जेल में सजा काट रहा है। उसे 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में 52 प्रतिशत का टीकाकरण पूरा, 17 करोड़ लोगों को लगी पहली खुराक