Publish Date: Tue, 29 Aug 2017 (11:32 IST)
Updated Date: Tue, 29 Aug 2017 (11:35 IST)
रोहतक। दो साध्वियों के यौन शोषण के जुर्म में 20 साल जेल की सजा मिलने के बाद जेल में गुरमीत राम रहीम रात भर नहीं सो सका।
गुरमीत को खाने में 4 रोटी और सब्जी दी गई थी, लेकिन उसने सिर्फ आधी रोटी ही खाई। वह पूरी रात जेल के बैरक में जागता रहा और इधर से उधर टहलता रहा।
डेरा सच्चा सौदा रहते हुए अरबों की संपत्ति बनाने वाले राम रहीम को माली के अलावा फैक्ट्री में भी काम करना होगा।
सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। जिसके बाद उसे सामान्य कैदियों की तरह कपड़े दिए गए। जिसके बाद उसे जेल के छोटे से कमरे में डाल दिया गया। राम रहीम को अन्य कैदियों से अलग रखा गया है।