Biodata Maker

विश्राम नहीं कर पा रहे हैं रामलला, अब क्या है राम मंदिर ट्रस्ट की योजना

संदीप श्रीवास्तव
Ram Mandir Ayodhya News: अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) में विराजित श्री रामलला श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्‍या के चलते विश्राम नहीं कर पा रहे हैं। यह कहना है राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के महासचिव चंपत राय का। दरअसल, 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब के चलते प्रतिदिन 14 घंटे दर्शन करने की व्यवस्था है। 
 
राय ने कहा कि लोगों का मत है कि 5 वर्ष के बालक के रूप में पूजे जाने वाले भगवान राम को बीच-बीच में मे अच्छी तरह से विश्राम की भी जरूरत है। उन्होंने कहा की भगवान के बालक रूप का 14 घंटे जागना कितना व्यवहारिक है? 
 
रोज पहुंच रहे हैं लाखों श्रद्धालु : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंदिर के गर्भगृह में रामलला की दिव्य-भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से ही भारत के कोने-कोने से एवं विदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु व रामभक्त आ रहे हैं। प्रतिदिन तीन लाख से अधिक राम भक्त अपने आराध्य श्रीरामलला का दर्शन प्रात: 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनवरत रूप से कर रहे हैं। 
 
आपको बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से 12 फरवरी तक लगभग 30 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आ चुके हैं और अपने आराध्य रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अभी आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या इसी प्रकार रहने की संभावना है। रामनवमी तक माहौल इसी तरह बने रहने की संभावना है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, सरकार पर मंडराया खतरा, डीके खुलकर आए सामने

US Tariff के बावजूद भारत की GDP में आया उछाल, रिपोर्ट में अनुमान से ज्‍यादा निकले आंकड़े

उत्तराखंड में 12000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी

दुबई हादसे के बाद HAL अध्यक्ष का बड़ा बयान, तेजस पूरी तरह सुरक्षित

अगला लेख